Welcome to लोक स्वास्थ्य सुविधा फाउंडेशन
लोक स्वास्थ्य सुविधा फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संस्था है जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने, साफ-सफाई को बढ़ावा देने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सामाजिक एवं वित्तीय सहायता देने के लिए कार्य कर रही है।
अब हमने अपने कार्यों में ग्रुप लोन सेवाएं (Group Loan Services) भी जोड़ी हैं, ताकि महिलाएं और स्वयं सहायता समूह (SHG) छोटे व्यवसायों के लिए ऋण लेकर आत्मनिर्भर बन सकें।
हमारा मिशन
सतत स्वास्थ्य सेवाओं, सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों और माइक्रो फाइनेंस के माध्यम से समाज के हर वर्ग को सम्मान, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना।
हमारा विज़न
एक ऐसा समाज जहाँ हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा, वित्तीय स्वतंत्रता और बेहतर जीवन का समान अवसर मिले।
हमारे प्रमुख कार्यक्रम
ग्रुप लोन सेवाएं
लोक स्वास्थ्य सुविधा फाउंडेशन अब महिलाओं और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रुप लोन सेवाएं प्रदान करता है:
किसके लिए
- महिला स्वयं सहायता समूह (SHG)
- निम्न आय वर्ग की महिलाएं
- छोटे व्यवसाय शुरू करने वाले ग्रामीण उद्यमी
मुख्य विशेषताएं
- ऋण राशि ₹10,000 से ₹50,000 तक
- आसान किश्तों में पुनर्भुगतान
- वित्तीय सलाह और सहायता
- कम कागज़ी कार्यवाही, आसान पात्रता
- उपयोगी: दर्जी, दुकान वाले, कृषि कार्यकर्ता, आदि के लिए
प्रभाव
महिलाओं को स्वरोज़गार एवं छोटे व्यवसाय शुरू करने में मदद कर आत्मनिर्भर बनाना।
आप भी बदलाव ला सकते हैं!
हमसे जुड़ें एक:
- स्वयंसेवक
- CSR / NGO भागीदार
- स्वास्थ्य या वित्तीय सहयोगी
- दाता या प्रायोजक के रूप में